{"_id":"5af33b3e4f1c1b5f098b8f75","slug":"throwing-the-body-into-the-river-by-killing-a-woman-suspecting-misbehavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर शव नदी में फेंका, दुष्कर्म की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्या कर शव नदी में फेंका, दुष्कर्म की आशंका
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
Updated Wed, 09 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
अपराध की पुलिस रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार सुबह लापता युवती की हत्या कर शव काली नदी में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह नदी में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी किरीट राठौड और सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। आशंका है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। युवती के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निवासी युवती मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर से बाग के लिए निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम तक उसके न मिलने पर परिजनों ने मामले की सूचना नौरंगपुर चौकी पुलिस को दी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने युवती का शव गांव से एक किलोमीटर दूर काली नदी में देखा।
युवती का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में था। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही नौरंगपुर चौकी प्रभारी जफर अब्बास, एसएसआई जितेंद्र सिंह, कोतवाल राजबहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एसपी किरीट राठौड, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी प्रभारी जफर अब्बास ने शव को पीएम के लिए भेजा। एसपी किरीट राठौड़ ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाएं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी सामने आएगी। फिलहाल हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। मामले की जांच गुरसहायगंज कोतवाली को सौंपी है।