फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Thieves in two houses escaped with cash and cash

दो घरों में चोरों ने किया हाथ साफ, नकदी जेवर लेकर फरार

Tue, 22 Aug 2017 07:06 PM IST
सहसवान।
सहसवान। Updated Tue, 22 Aug 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Thieves in two houses escaped with cash and cash
होटल में एलसीडी चोरी
बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवर और घरेलू सामान सहित करीब साढे सात लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हमूपुर चमरपुरा निवासी मेहरवान अली और उसका भाई सगीर अली दिल्ली में रहते हैं। गांव में उनकी मां रहती हैं लेकिन वह भी करीब एक सप्ताह पूर्व दिल्ली चली गई थीं। मकान में ताले पड़े हुए थे। 20 अगस्त की देर रात चोरों ने मकान को निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और दोनों भाइयों के मकान में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर मेहरवान अली के घर से तांबे पीतल के बर्तन, आधा किलो चांदी, चार तोले सोने के आभूषण, 15 हजार की नकदी समेत करीब पांच लाख का सामान और सगीर के घर से तांबे पीतल के बर्तन और घरेलू सामान समेत लगभग ढाई लाख का सामान चोरी कर लिया। 21 अगस्त की सुबह मेन गेट के ताले टूटे देखकर आस पड़ोस के ग्रामीणों ने सूचना दोनों भाइयों को दी। सूचना पर पहुंचे पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed