फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The young man drowning in the pond while taking the cattle out

मवेशी निकालते समय तालाब में डूबा युवक

Thu, 31 Aug 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Aug 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
The young man drowning in the pond while taking the cattle out

कोतवाली इलाके में गुरुवार दोपहर एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह भैंस चराने गया था। तालाब से भैंस को निकालते समय युवक गहराई में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन


तालगांव के ग्राम मोहरैया निवासी रंजीत (20) गुरुवार दोपहर भैंस चराने के लिए चारागाह को गया था। इसी दरम्यान भैंस चरते-चरते गांव के समीप तालाब में चली गई। तालाब में भैंस को उतरते देख युवक ने पहले तो उसे बाहर से ही निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब इसमें उसे कामयाबी नहीं मिली तो वह तालाब में उतर गया और भैंस को बाहर निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन


भैंस को निकालने के प्रयास में वह भी तालाब के गहरे पानी में चला गया। उसने पानी में तैरना आता नहीं था। इस वजह से रंजीत तालाब के पानी में डूबने लगा। उसे तालाब में डूबते देखकर आसपास के लोगों ने तालाब में छलांग लगा दी और किसी तरह उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी तालाब के पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed