फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Student teacher beaten

शिक्षिका ने छात्रा को बेरहमी से पीटा

Fri, 16 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Fri, 16 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Student teacher beaten
पिटार्ई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बघौली। बघौली स्थित अर्चिसा इंटरनेशनल स्कूल की एक शिक्षिका ने कक्षा तीन की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा की पीठ पर छड़ी से निशान देख पिता ने थाने में शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी। मामले की जानकारी होने पर स्कूल प्रबंधक ने शिक्षिका को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


कछौना निवासी सईद मियां की (8) वर्षीय पुत्री अलीना लखनऊ लोधी गांव स्थित अर्चिसा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ती है। गुरुवार को एक शिक्षिका ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे बच्ची की पीट पर छड़ी के निशान उभर आए। बच्ची ने घर जाकर माता पिता से शिकायत की। पिता सईद पुत्री को लेकर थाने पहुंचा और शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन
बच्ची के साथ मारपीट करना गलत है। शिक्षिका को उसे प्यार से समझाना चाहिए था। अगर कोई दिक्कत थी तो वह मुझे बताती। उसने बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार किया,इस कारण शिक्षिका को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। शुक्रवार को बच्ची के पिता को बुलाकर बात करूंगा। -अपूर्व श्रीवास्तव स्कूल प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed