फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   son took sword for taking revenge when neighbour slapped his mother

मां को लगा थप्पड़ तो बदला लेने तलवार लेकर तीसरी मंजिल पर चढ़ा बेटा

Wed, 28 Sep 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
son took sword for taking revenge when neighbour slapped his mother
तलवार लेकर हमला करने चढ़ा बेटा - फोटो : mid-day

मुंबई में मां के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के बाद एक बेटा इतना बौखला गया कि वह तलवार लेकर पड़ोसी पर हमला करने पहुंच गया। मामला मुंबई के भयांदर की हाउसिंग सोसायटी स्पारवलिंग प्लेनटेरिया कॉम्पलेक्स का है।

विज्ञापन

रिजवी कॉलेज के छात्र धोनी गोपाल (20) पर यह आरोप लगा है।

मिड डे की खबर के अनुसार पड़ोसी महिला ने गोपाल की मां के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके एक चांटा भी जड़ दिया। इस बात की खबर लगने के बाद गोपाल खुद को संभाल नहीं पाया और घर में रखी तलवार लेकर पड़ोसी के यहां पहुंच गया।

विज्ञापन

तीसरी मंजिल पर चढ़ा और तलवार से की हमले की कोशिश

son took sword for taking revenge when neighbour slapped his mother
क्राइम

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने के बाद गोपाल नहीं माना और वह बिल्डिंग के मत्थे से तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। वह पड़ोसी महिला और उसके परिवार को बाहर आने के लिए कहता रहा और धमकी भी दी। इस बीच किसी तरह गोपाल को नीचे उतारा गया और भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल, गोपाल के घर में पूजा-पाठ हो रहा था और इसी बात पर पड़ोसी से उसके परिवार की बहस हो गई। लेकिन, बहस हाथापाई में बदल गई और उसके बाद गोपाल ने इस तरह का कदम उठाया कि पूरा इलाके में खलबली मच गई। हालांकि, पुलिस ने उसे धर-दबोच लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed