{"_id":"5a258a894f1c1bd9798c0b1a","slug":"six-schoolgirls-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासी पूड़ी खाने से छह छात्राएं बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बासी पूड़ी खाने से छह छात्राएं बीमार
mahoba
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
-बीमार छात्रा को अस्पताल लाते एसआई व अस्पताल के वार्ड में भर्ती तीनों छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कबरई ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार रात खाना खाने के बाद छह छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और उल्टियां होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद तीन को छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन का अभी इलाज चल रहा है। छात्राओं ने शाम को बासी पूड़ी परोसने की शिकायत की है। बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी ने रात में ही कस्तूरबा विद्यालय पहुंचकर बालिकाओं से पूछताछ की है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
शाह पहाड़ी रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रविवार की रात नौ बजे खाना खाया। खाने के कुछ देर बाद आधा दर्जन छात्राओं की हालत बिगड़ गई। उन्हें तेज पेट दर्द हुआ। उल्टी और दस्त होने पर वार्डन के हाथ पैर फूल गए। वार्डन ने फोन कर अधिकारियों को जानकारी दी। आवासीय विद्यालय में डयूटी में तैनात महिला कांस्टेबिल ने थाने सूचना दी। रात करीब 11 बजे बीएसए अमित कुमार विद्यालय पहु्चे। पेट दर्द से बेचैन बालिकाआें को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान कक्षा सात की छात्रा गरिमा, कक्षा छह की सविता और कक्षा आठ की बबिता को आराम मिल गया। जबकि अन्य तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। छात्राओं का कहना था कि उन्हें बासी भोजन दिया गया। इस वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि छात्राओं के बीमार होने केे मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ।
इंसेट
छात्राआें को जिला अस्पताल में रात में लाया गया था। उनके पेट में तेज दर्द और उल्टी होने पर दवा देने के साथ साथ ड्रिप लगाई गई थी अब उनकी हालत में सुधार है। बीमारी की वजह दूषित खान पान है।
विज्ञापन
- डा. आर पी मिश्रा ( बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल महोबा)