फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Six million liquor stolen by truck

ट्रक से पौने छह लाख की शराब चोरी

Tue, 25 Sep 2018 12:01 AM IST
ट्रक से पौने छह लाख की शराब चोरी
ट्रक से पौने छह लाख की शराब चोरी Updated Tue, 25 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Six million liquor stolen by truck
पेट्रोल पंप के किनारे खड़ा ट्रक और जानकारी देता चालक देवनाथ। - फोटो : amarujala
तेराजाकेट(कन्नौज)। जीटी रोड के किनारे एक पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से पौने छह लाख की शराब चोरी हो गई। घटना 20 सितंबर की रात हुई है। वारदात की जानकारी देने के बाद भी गुरसहायगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर सीओ सिटी ने मौके पर जांच की। घटना सही मिलने पर गुरसहायगंज कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ट्रक चालक ने 80 पेटी अंग्रेजी चोरी होने की बात कही है। इसकी कीमत करीब पौने छह लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

बनारस के थाना रोहनिया के बढै़नी खुर्द निवासी देवनाथ पाल पुत्र धन्नू राम पाल 20 सितंबर को मेरठ से चंदौली जिले के लिए 310 पेटी व भदोही जिले के गाजीपुर की 459 पेटी शराब ट्रक पर लादकर निकला था। रात करीब 12 बजे उसने सराय प्रयाग और तेराजाकेट के बीच जीटी रोड के किनारे स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा कर वह सो गया। इसी बीच चोरों ने ट्रक के पीछे की रस्सी काटकर 80 पेटी शराब चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर उसने इसकी सूचना गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने घटना को फर्जी बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद पीड़ित ट्रक चालक ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर मामले की जांच सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को सौंपी गई। सोमवार को जांच करने पहुंचे सीओ सिटी को ट्रक चालक ने घटना की जानकारी दी। सीओ ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो खराब मिले। इस पर उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को कड़ी फटकार लगाई। जांच में मामला सही मिलने पर गुरसहायगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीओ सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ट्रक से शराब की चोरी हुई है, लेकिन जांच में पेट्रोल पंप के कैमरे खराब मिले हैं।
विज्ञापन

---

पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच
कन्नौज। शराब चोरी करने के मामले में जांच करने पहुंचे सीओ सदर को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पेट्रोल पंप का कैमरा खराब मिला। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप के सामने खड़ा ट्रक कै मरे की जद में आ रहा है। यदि कैमरा सही होता तो चोरी का जल्द खुलासा हो जाता है। अब पुलिस को सबूताें को एकत्र कर आगे बढ़ना होगा। कहा कि उन्होंने सोमवार को तीन-चार पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरों को चेक किया है। बाकी जगह पर सही मिले। सीओ ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में आने वाले अन्य पेट्रोल पंपों के कैमरे चेक किए जाएंगे। यदि किसी का सीसीटीवी कैमरा खराब मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed