फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sister in law thrown Bellan on criminal before gun shot Pipe Businessman in vatanasi

वाराणसी : बदमाशों से जूझता देख देवर को बचाने के लिए भाभी ने फेंककर मारा था बेलन

Tue, 23 Jul 2019 06:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
sister in law thrown Bellan on criminal before gun shot Pipe Businessman in vatanasi
मृतक व्यवसायी (फाइल फोटो) और घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में पहड़िया क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में सोमवार रात पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली मारने से पहले व्यवसायी और बदमाशों में थोड़ी देर झगड़ा हुआ था। उस दौरान धर्मेंद्र की भाभी ने उनको झगड़ते हुए देख लिया था।

विज्ञापन


बदमाशों से उलझा देख उनकी भाभी गुड़िया ने खिड़की से बेलन फेंका था। हालांकि गुड़िया को उस वक्त यह नहीं पता था कि बदमाश जिसे गोली मार रहे हैं, वह उनके देवर धर्मेंद्र हैं। वहीं, पड़ोसी का बेटा आकाश छत से नीचे कूद कर धर्मेंद्र को बचाने के लिए गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बदमाश हत्या कर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन


कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। धर्मेंद्र का परिवार क्षेत्र के समृद्ध व्यापारी परिवारों में से एक है। धर्मेंद्र अकथा तिराहा के समीप स्थित दुकान को देखते थे तो उनके अन्य चार भाई मलदहिया स्थित पाइप की दुकान पर बैठते थे। मिलनसार किस्म के धर्मेंद्र के घर के सामने उनकी हत्या से परिजन ही नहीं कॉलोनी के लोग भी सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलने पर सारनाथ के अलावा कैंट, शिवपुर, जैतपुरा और कोतवाली थाने की फोर्स, सीओ कैंट, क्राइम ब्रांच, सीओ कैंट और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के साथ एसएसपी आनंद कुलकर्णी पहुंचे।

'पैसा ही लूटना था तो मेरे लाल को गोली क्यों मारे'
पैसा ही लूटना था तो मेरे लाल को गोली मार कर उसकी जान क्यों ले ली...? यह कहते हुए धर्मेंद्र की मां कलावती देवी विलाप कर रही थीं। कॉलोनी के लोगों का भी कहना था कि जब बदमाशों ने धर्मेंद्र का बैग छीन ही लिया था तो उनकी हत्या क्यों की। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र से बदमाशों को उलझता देख उन्हें बचाने के लिए पड़ोसी का बेटा आकाश अपनी छत से नीचे कूदा, लेकिन बदमाश भाग गए थे।

ये है मामला :
सारनाथ के पहड़िया क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में सोमवार रात पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता(38) के घर के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद करीब पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में पुलिस लगी हुई है।

पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं। .32 बोर की पिस्टल से हत्या की गई है। कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र गुप्ता की अकथा तिराहे के समीप बनारस पाइप एजेंसी के नाम से दुकान है। साढ़े 9 बजे दुकान बंद कराकर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से धर्मेंद्र पहड़िया चौराहे से घर की ओर बढ़े। घर के सामने उन्होंने बुलेट खड़ी की, कि तभी पीछे से तीन बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की।

विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें दौड़ाकर तीन गोली मारीं जो उनके सीने और गले में लगीं। धर्मेंद्र को आनन-फानन में परिजन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने धर्मेंद्र की रोजाना की गतिविधियों की रेकी की। इसके बाद दुकान से ही उनका पीछा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed