फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Shivpal Yadav's supporters shot dead, severe

शिवपाल यादव के समर्थक को मारी गोली, गंभीर

Fri, 12 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav's supporters shot dead, severe
- फोटो : demo pic
चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हेंवरा के पीछे शुक्रवार देर रात को अज्ञात बाइक सवारों ने सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव के एक समर्थक को गोली मार दी। गोली घुटने के नीचे लगने से वह गिर पड़ा। घायल को सैफई के मिनी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सैफई में रहने वाले दशरथ सिंह का 27 वर्षीय बेटा रिंकू यादव शुक्रवार शाम को खेत से घर लौट रहा था। रिकूं ने बताया कि हेंवरा डिग्री कॉलेज के पीछे बाइक सवार दो लोगो ंने रिंकू को रोक लिया और बाइक की पीछे की सीट पर बैठे हमलावर ने तमंचे से गोली मार दी। घुटने के नीचे गोली लगने से रिंकू गिर पड़ा। गोली की आवाज और चीख सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


भीड़ को आता देखकर हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में रिंकू को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक है। थाना अध्यक्ष महेशवीर सिंह का कहना है कि बदमाशों ने पीजीआई में भर्ती रिंकू ने बाइक पर दो हमलावरो के गोली मारने की बात कही है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील यादव का कहना है कि रिंकू यादव के पास सेक्युलर मोर्चा से कोई पद नहीं है। वह पहले सपा था, लेकिन सेक्युलर मोर्चा बनने के बाद पार्टी में शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed