{"_id":"580460254f1c1b6752293a40","slug":"she-did-kidnap-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनैप करने के बाद लड़की का गैंगरेप, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किडनैप करने के बाद लड़की का गैंगरेप, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित लड़की के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, दोनों आरोपी लड़के गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहेली की साजिश का शिकार हुई एक 12वीं की छात्रा का गैंगरेप हो गया। आरोपियों ने पहले लड़की को किडनैप किया और फिर कार से सूनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की सारें हदें पार कर दीं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बांदा बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा यहां रिश्तेदारी में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार सुबह कालेज जाते समय कार सवार बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ बबलू पुत्र मिश्रीलाल विश्वकर्मा ने जरूरी काम से चलने का झांसा देकर उसे कार में बैठा लिया। कार में धर्मेंद्र की चचेरी बहन अर्चना और उसका साथी राजमणि (ओरन) भी थे। अज्ञात स्थान पर ले जाकर धर्मेंद्र व राजमणि ने उसके साथ दुराचार किया। शाम को वापस उसके घर के नजदीक लाकर छोड़ दिया। छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। शनिवार को छात्रा के पिता ने तीनों के विरुद्ध बबेरू कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि धारा 363, 366 और 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को आरोपी धर्मेंद्र व राजमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित लड़की का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है।