फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   secruity tight for PM's programme

मंदिर के आसपास की ऊंची इमारतों पर है पुलिस की नजर

Wed, 20 Jul 2016 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 20 Jul 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
secruity tight for PM's programme
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में बैठक को संबोधित करते आईजी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
प्रधानमंत्री के गोरखनाथ मंदिर में प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन का दौर जारी है। निर्धारित रूट पर चिह्नित किए गए संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में फोर्स लगाई जाएगी। इसके अलावा मंदिर के आसपास की ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर रहेगी। तलाशी के साथ ही यहां इन इमारतों की छतों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


आईजी लॉ एंड ऑर्डर एचआर शर्मा ने बुधवार को यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई ब्रीफिंग में पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी बताई। इस दौरान रैली स्थल से प्रधानमंत्री के गोरखनाथ मंदिर जाने के समय सभी को बेहद चौकस रहने की हिदायत दी गई। मंदिर के चारों तरफ बनी आठ इमारतों से सुरक्षा को खतरा बताते हुए आईजी ने इसकी निगरानी करने का निर्देश दिया। इन इमारतों से मंदिर के अंदर की गतिविधि को दूर से भी देखा जा सकता है। सुरक्षा के लिहाज से इन इमारतों के अलावा अन्य ऊंचे भवनों की भी निगरानी की जा रही है। यहां रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम के दौरे के वक्त इन भवनों पर सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


जैमर के साथ पहुंची फ्लीट 
लखनऊ से बुधवार की शाम जैमर के साथ ही फ्लीट भी पुलिस लाइंस पहुंच गई। बृहस्पतिवार को पूरी चौकसी के बीच खाद कारखाने और एयरपोर्ट से गोरखनाथ मंदिर तक फ्लीट निकाली जाएगी। बुधवार की सुबह पीएम की सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी, पीएसी और सीआरपीएफ जवान भी गोरखपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed