फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   roberry revelded bike come to light

लूट का खुलासा, गाड़ी भी बरामद

Thu, 15 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
roberry revelded bike come to light
held roberry pradator - फोटो : amarujala
 थाना नवाबाद ने चार पहिया गाड़ी चालक के साथ लूटपाट करने वाले चार आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस लूटी गई गाड़ी व अन्य माल भी बरामद किया है। चारों गैंग बनाकर लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि  जालौन के थाना माधवगढ़ स्थित सिहारी गांव निवासी नरेंद्र सोनी नई चार पहिया गाड़ी से सवारियां लेकर बस स्टैंड पहुंचे थे। 10 नवंबर की रात मंडी कार्यालय बस स्टैंड के पास सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर आए बदमाशों ने मारपीट के बाद दो हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। इसके बाद गाड़ी में ही बंधक बनाकर सखी के हनुमान मंदिर पर ले गए थे। यहां नरेंद्र को छोड़कर गाड़ी लेकर भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाल व स्वॉट टीम प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल व सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को लगाया था। बुधवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि लूटपाट के चारों बदमाश आरटीओ कार्यालय के सामने गाड़ी बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने एक सफेद रंग की स्कूटी व बाइक पर सवार चारों बदमाशों को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ में चारों ने अपने नाम कोतवाली के डडियापुरा निवासी संजय उर्फ छोटू अहिरवार, कुंदन अहिरवार, थाना नवाबाद स्थित कपूर टेकरी निवासी साकिर उर्फ बो और थाना मोंठ के बरथरी निवासी दीपक बताए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी कई चार पहिया गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, एक स्कूटी, तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। फरार आरोपियों के नाम शिवाजी नगर निवासी लकी चतुर्वेदी अंबावाय निवासी कल्ली अहिरवार बताए। बताया गया है कि चारों अपने फरार साथियों के साथ मिलकर लूट व चोरी की घटनाओं को लंबे समय से जनपद में अंजाम दे रहे थे। बरामद स्कूटी फरार आरोपी लकी की है, जिससे लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। टीम में एसएसआई पंजाब सिंह, यसवंत सिंह, शिवशंकर प्रताप तिवारी, मनीष सिंह, नागेश पांडेय, उपेंद्र शर्मा, अतीश सिंह, शांति प्रताप यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकान व घर में की थी चोरी
पकड़ गए बदमाशों ने दिवाली से पहले कोतवाली स्थित बीयर शॉप की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मंडी के पास स्थित बीयर की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर घुस गए थे। यहां गुल्लक में रखे करीब पांच हजार रुपये व बीयर के कार्टून चोरी कर ले गए थे। वहीं, इसके पहले थाना सीपरी बाजार स्थित मसीहागंज के मकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग गए थे। वहीं, पहले भी झांसी के साथ मध्य प्रदेश के कई जिलों में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।


बाइक कानपुर से की थी चोरी
लूट व चोरी के साथ बदमाश बाइक चोरी करने में भी माहिर थे। बदमाशों ने बरामद बाइक को कानपुर से चोरी की थी। इसके अलावा, कई बाइकें चोरी करने के बाद उसे अन्य जिलों में बेच भी चुके हैं। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां ने भी गिरोह के सदस्यों ने दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed