फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   road accident three people killed

बेकाबू रफ्तार ने ली तीन की जान

Fri, 28 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 28 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
भिटरिया बाजार से घर लौट रहे  बाइक सवार दो युवकाें को शुक्रवार शाम पीछे से आ रही तेज रफ्तार ने रौंद दिया। हादसे में एक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। वहीं दूसरी तरफ हैदरगढ़ क्षेत्र में देर रात बाजार से घर लौट रहे बुजुर्ग को डीसीएम ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम पूरेचित्ता थोरथिया निवासी प्रमोद कुमार (35) पुत्र रामचंद्र संतोषी का पुरवा निवासी अपने साथी लक्ष्मीकांत (30) के साथ भिटरिया बाजार खरीदारी करने आया था। शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से घर की तरफ लौट रहे थे।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर भगवानपुर चौराहे के पास पहुंचे थे कि फैजाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। जिसमें प्रमोद कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ । वहीं गभीर रूप से घायल लक्ष्मीकांत को नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची रामसनेहीघाट पुलिस ने प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गुरुवार की बीती हैदरगढ़ बाजार कस्बा निवासी राम अभिलाख (60) पुत्र रामभरोसे साइकिल से बाजार गया हुआ था। देर रात वापस घर लौटते समय साइकिल सवार को डीसीएम ने लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed