फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Push the soldier away from the moving train

सिपाही को धक्का दे चलती ट्रेन से कूद भागे दो शातिर

Fri, 21 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 21 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Push the soldier away from the moving train
पुलिस अभिरक्षा से भागा शातिर अभियुक्त मानसिंह लोध। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हरदोई कोर्ट में पेशी पर गए दो शातिर बदमाश सिपाहियों को धक्का देकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकले। यह देख सिपाही भी उनके पीछे ट्रेन से कूद गए और पीछा करके एक को दबोच लिया। एक बदमाश के भाग जाने की सूचना जब पुलिस अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। लखनऊ चारबाग जीआरपी थाने में उन्नाव पुलिस लाइन के आरआई ने तीनों पुलिस जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा उनको हिरासत में ले लिया है। उधर एसपी नेहा पांडेय ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। भागे बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।

सितंबर 2016 से हत्या, लूट, फिरौती के मामले में जेल में बंद बांगरमऊ के अतरधनी निवासी शातिर अपराधी मान सिंह लोध और बीघापुर के सेमरीखेड़ा निवासी राजेंद्र लोध को बुधवार हरदोई लूट और चोरी के एक मुकदमे में पेशी पर ले जाया गया था। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नीरज पांडेय, शिवदास सिंह और अखिलेश कुमार की ड्यूटी बदमाशों को ले जाने में लगाई गई थी। तीनों सिपाही कोर्ट में पेशी कराने के बाद बुधवार देर शाम आम्रपाली एक्सप्रेस से दोनों बदमाशों को लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में मानक नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन धीमी हुई तो दोनों ने सिपाहियों को धक्का दे दिया और चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकले। सिपाहियों ने भी उनके पीछे ट्रेन से छलांग लगा दी और झाड़ियों में छिपे राजेंद्र लोध को दबोच लिया, जबकि मानसिंह भागने में सफल रहा। इसके बाद सिपाहियों ने अधिकारियों को सूचना दी। डीआईजी कार्यालय को सूचना देने के बाद कई थानों की फोर्स ने मानक नगर में घंटो कांबिंग की, लेकिन मानसिंह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्नाव पुलिस लाइन के प्रभारी आरआई (प्रतिसार निरीक्षक) शिव सिंह यादव ने चारबाग जीआरपी थाने में तहरीर देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त मानसिंह और सिपाहियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि तीनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही तीनों को निलंबित कर दिया गया है। जांच की जाएगी कि शातिर अभियुक्तों के साथ सिपाहियों ने लापरवाही क्यों बरती। घटना के बाद से बंदियों को पेशी पर ले जाते समय सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

हवालात से भी भाग चुका है राजेंद्र
उन्नाव। मालूम हो कि पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास करने वाला राजेंद्र लोध पहले भी अपने साथी ओम प्रकाश लोध के साथ उन्नाव कोर्ट हवालात से भाग चुका है। 25 जनवरी 2016 को उन्नाव कोर्ट हवालात के रोशनदान की सरिया काटकर राजेंद्र व ओमप्रकाश भाग निकले थे। पेशी के बाद जब सभी बंदियों को जेल पहुंचाने के लिए गिनती गई तब बंदियों को भागने की जानकारी हुई थी। हालांकि क्राइम ब्रांच ने एक महीने बाद दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया था।

सामने आई सुरक्षा में चूक
उन्नाव। शातिर अभियुक्त के पुलिस अभिरक्षा से भागने की घटना में सुरक्षा में बरती गई लापरवाही भी सामने आई है। नियम है कि दो या दो से अधिक अभियुक्तों को पेशी पर ले जाते समय सिपाहियों के साथ एक एसआई भी सुरक्षा में होता है, लेकिन शातिर अभियुक्त मानसिंह और राजेंद्र लोध को हरदोई ले जाने के लिए केवल तीन सिपाहियों को भेजा गया।


एसपी के सीयूजी पर कॉल डायवर्ट
पुलिस कस्टडी से बदमाशों के फरार होने की सूचना पर एसपी उन्नाव के सीयूजी नंबर पर कॉल की गई। उन्होंने कॉल डायवर्ट कर रखी थी। कैंप ऑफिस में टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने बताया कि लापरवाही के आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जानकारी सुबह ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed