{"_id":"580f9f7a4f1c1bac52bc1b37","slug":"police-recovered-the-abducted-student-assigned-to-familie","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अपहृत छात्र बरामद कर परिजनों को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अपहृत छात्र बरामद कर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
criminal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरौती के लिए 21 अक्तूबर को अपहरण हुए छात्र को पुलिस ने बाराबंकी से बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम चटोरापुर निवासी रामसेवक वर्मा पुत्र दुलारेलाल का बेटा आशीष कुमार अपनी बड़ी बहन तिर्वा के ग्राम ज्योरापुर्वा निवासी ममता पत्नी चरनलाल के घर रहकर महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज तिर्वा में कक्षा नौ में पढ़ता है। 21 अक्तूबर को उसका कालेज जाते समय अपहरण हो गया था।
अपहरण के बाद अपहरणकर्ता ने परिजनों से फोन कर पांच लाख की फिरौती भी मांगी की गई थी। मामले की छात्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपहरण का मामला दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सर्विलांस टीम ने लोकेशन के आधार बाराबंकी से छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। छात्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह कालेज जा रहा था तभी अचानक सामने ओमनी कार खड़ी हो गई।
उससे उतरे लोगों ने उसका मुंह दबा लिया और गाड़ी में डाल लिया और उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा बेहोश कर दिया। हालांकि अपहृत छात्र द्वारा बताई गई कहानी किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र की बातों से मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।