फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police arrested the kidnapping of ANM

एएनएम के अपहरण में पुलिस ने एक को धरा

Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the kidnapping of ANM
- फोटो : अमर उजाला

नरैनी। एमपी की सरहद पर स्थित नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल कस्बे से 20 सितंबर को तड़के अपहृत स्वास्थ्य विभाग को एएनएम रानी देवी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। रविवार को शाम बांदा क्राइम ब्रांच और करतल चौकी पुलिस उसे मऊरानीपुर से यहां कोतवाली लाई है। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ भी नहीं बता रही।

विज्ञापन

अपहर्ताओं ने एएनएम की रिहाई के बदले 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

पुलिस उसे बरामद कर पाने में नाकाम रही। इस बीच एएनएम को गरौंठा (झांसी) के जंगल में एक बाबा की निगरानी में रखा गया। 10 दिनों बाद पहली अक्तूबर को फिरौती लेकर एएनएम को रिहा किया गया। बदमाश उसे मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए। परिजन व पुलिस अगले दिन उसे करतल ले आए। पुलिस ने एएनएम से लंबी पूछताछ के बाद गरौंठा के जंगल में दबिश देकर एक वृद्ध को हिरासत में ले लिया है। बताते हैं कि यह वही व्यक्ति है जिसकी निगरानी में एएनएम जंगल में रखी गई। यह हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है। रविवार को शाम उसे यहां कोतवाली में लाने के बाद देर रात तक पुलिस पूछताछ और लिखा पढ़ी करती रही। कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed