मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया इनामी बदमाश, आधी रात को जमकर चलीं गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लंका थाने के हिस्ट्रीशीटर और करमाजीतपुर निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश आशीष यादव को पुलिस ने बुधवार आधी रात बाद मुठभेड़ में रमना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आशीष के पास से .32 बोर की देसी पिस्टल, दो कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। आशीष लंका थाने के टॉप फाइव अपराधियों में शामिल था।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी को सूचना मिली थी कि बदमाश आशीष यादव रमना से सीरगोवर्धनपुर की ओर आ रहा है। इस सूचना पर रमना क्षेत्र में इंस्पेक्टर लंका ने दरोगा प्रकाश सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह व सूरज तिवारी और आदित्य राय व मुकेश चौहान के साथ घेरेबंदी की गई।
पुलिस टीम को देख आशीष ने फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया। आशीष हत्या के प्रयास के मामले में बीते 10 माह से वांछित था।
आशीष के खिलाफ हत्या का प्रयास और लूट जैसे गंभीर आरोपों में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आशीष से मिली सूचना के आधार पर उसके गिरोह के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है।