फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Phirni attacked on the metering, four injured

फिरनी की पैमाइश को लेकर हमला, चार घायल

Mon, 16 Jan 2017 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 16 Jan 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
Phirni attacked on the metering, four injured
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

गांव जलालपुर में गिरदावर व पटवारी द्वारा की जा रही फिरनी की पैमाइश का एक पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए सरपंच के परिजनों पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित सरपंच की और से 17 व्यक्तियों के विरु द्ध मारपीट करने, सरकारी पैमाइश में बाधा डालने की शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन


गांव जलालपुर सोहना तावडू के सरपंच इमरान ने बताया की  14  जनवरी को वह हल्का पटवारी व गिरदावर से गांव की फिरनी की पैमाइस करा रहा था। पैमाइस के दौरान उसके परिवार के सदस्य इकबाल, साहून व आमिर फीता पकड़कर गिरदावर व पटवारी की मदद कर रहे थे। सरपंच का आरोप है कि शाम चार बजे के करीब जब खेडा ढाणी में पैमाइश करने पहुंचे तो कुछ लोगों ने पैमाइश रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जब सरपंच ने पटवारी व गिरदावर से पैमाइश जारी रखने के लिए कहा तो उन्होंने अपने गुट के लोगों को बुला लाया। सरपंच का आरोप है कि आरोपियों ने उसके परिजनों पर हमला कर दिया। झगडे में इकबाल, साहून, आमिर व महिला मीना गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया और  घायलों को अस्तपाल पंहुचाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है। इस बारे में गिरदावर लक्ष्छीराम का कहना है कि कुछ ग्रामीणों के विरोध के चलते वह पैमाइश को बीच में छोड़कर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed