फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   panipat labour, panipat died, other panipat

नाले में डूबने से प्रवासी श्रमिक की मौत

Fri, 18 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 18 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
गांव शौंदापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में डूबने से एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई।  पुलिस ने शव को नाले से निकालकर सिविल अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। श्रमिक यूपी का रहने वाला था। श्रमिक के परिजन न पहुंचने के कारण शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन


थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत शौंदापुर गांव में कृपाल (26) निवासी फरूखाबाद, यूपी की संदिग्ध  परिस्थितियों में नाले में गिरने से मौत हो गई। कृपाल रविवार को ही फरूखाबाद से शौंदापुर गांव स्थित फैक्टरी में काम करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि कृपाल शाम को अपने कमरे से गया था। रात को लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन


सुबह कृपाल का शव गांव में गंदे नाले में मिला। मामले की सूचना पर असंध नाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। वीरवार को कृपाल के परिजनों के पानीपत नहीं पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed