{"_id":"586931774f1c1b7b25eebf5c","slug":"one-killeed-and-4-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम-टैंकर में टक्कर, एक मरा, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम-टैंकर में टक्कर, एक मरा, चार घायल
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
टैंकर व डीसीएम की टक्कर में एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर-हरदोई मार्ग पर मिश्रिख के नरसिंघौली गांव के पास रविवार सुबह एक तेज गति से जा रहे टैंकर व डीसीएम में सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम पर सवार लहरपुर निवासी जैद खां (35) पुत्र इश्तियाक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि उसके साथ डीसीएम में सफर कर रहे लहरपुर निवासी फहीम अहमद (50) पुत्र रहीम, लहरपुर के नबीनगर निवासी जियाउद्दीन (24) पुत्र मो. दौली, टैंकर चालक उन्नाव निवासी कय्यूम (30) पुत्र पुत्तन व उसका भाई शीबू (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
लोगों ने किसी तरह घायलों को सीएचसी भेजा। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई थी। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन