{"_id":"5806697f4f1c1b672c703b8a","slug":"onar-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनर किलिंग को सुसाइड साबित करने में लगी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनर किलिंग को सुसाइड साबित करने में लगी पुलिस
Tue, 18 Oct 2016 11:57 PM IST
आनर किलिंग को सुसाइड साबित करने में लगी पुलिस
आनर किलिंग को सुसाइड साबित करने में लगी पुलिस
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:57 PM IST
Gohana Honour Killing
- फोटो : Amar ujala
Link Copied
पास के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने पहले तो कोई कार्रवाई नहीं की और सूचना मिलने पर भी मौका मुआयना करने नहीं गई लेकिन जब अफसरों ने सवाल जवाब किए तो हत्या तो आत्महत्या साबित करने में लग गई। पुलिस ने युवती के प्रेमी बताए गए युवक का भी पता नहीं लगाया। वह घटना के बाद गांव छोड़ गया था। उसके परिवार से भी बात नहीं की। युवती की हत्या के आरोपी बताए जा रहे लोगों के बयान के आधार पर ही केस को सुसाइड बता दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी नहीं बुलाई। यह केस अभी तक दर्ज भी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। बता दें, गांव से पुलिस को सूचना दी गई थी कि युवती को जिंदा जलाया गया है। इसके बाद आनन फानन में उसके शव का दाह संस्कार भी कर दिया गया था। इसका सच उसका प्रेमी बता सकता है। पुलिस ने उसे तलाश करना भी जरूरी नहीं समझा। पुलिस ने बताया कि युवती और युवक को एक साथ देख लिया गया था। इसके बाद युवक भाग गया। युवती ने सुसाइड कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।