फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Murng mining protests shot and killed on

मौरंग खनन के विरोध पर मार दी गोली

Thu, 12 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Murng mining protests shot and killed on
कोतवाली में बैठा घायल राममिलन लोधी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोतवाली के रौरो गांव में गुरुवार तड़के खेत में फसल की सिंचाई करने जा रहे एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के पैर में जा धंसी। घायल को कस्बे की सीएचसी ले जाया गया। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ गोली मारने की तहरीर दी है। मामला मौरंग खनन से जुड़ा है। कोतवाल एके सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई है।

रौरो गांव निवासी राममिलन लोधी (33) पुत्र सूरज प्रसाद ने दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने खेत की सिंचाई करने बाइक से जा रहा था। गांव के बाहर कैं थी रोड पर नाले के पास पहुंचने पर वहां मौजूद गांव के हरीसिंह पुत्र भागवत प्रसाद लोधी ने उसे रोक लिया और उसे तमंचा से गोली मार दी। गोली उसके पैर में जा धंसी। उसने बताया कि हरीसिंह अवैध मौरंग का खनन करता है। उसके खेत से हरीसिंह मौरंग भरे ट्रैक्टर निकलता है। जिसका उसने विरोध किया।
विज्ञापन


इस पर बीते बुधवार को कहासुनी हुई थी। घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे राममिलन ने तहरीर दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। वहीं कोतवाली में खडे़ आरोपी हरीसिंह ने बताया कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed