फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   murder of women

विवाहिता की हत्या, पति गायब

Thu, 10 Mar 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Thu, 10 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक युवती की हत्या कर खून से लथपथ शव को झांसी हाईवे से जुड़े दौलतपुर संपर्क मार्ग पर फेंक दिया गया। उसके सिर में चोट और शरीर पर खरोंचों के निशान मिले हैं। युवती का पति गायब है, नंदोई ने शव की शिनाख्त की। हालांकि प्रधान ने दुर्घटना की आशंका में तहरीर दी।
विज्ञापन



पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृश्यता मामला हत्या कर शव घसीटकर वहां डाले जाने लग रहा है, शरीर पर कपड़े न होने पर रेप की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला साफ होगा। युवती पति की तलाश की जा रही है। वहीं नंदोई के अनुसार युवती बेसुध होकर घर से निकल गई थी, उसके बाद क्या हुआ उसे नहीं मालूम।   
विज्ञापन



 ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को मॉर्निग वॉक पर निकले युवकों ने भोर पहर युवती का शव देखकर पुलिस और प्रधान शीलू को सूचना दी। दोपहर बाद कोतवाली पहुंचे कालपी-जालौन के टंडन बाजार निवासी मृतका के ननदोई परम सिंह ने शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन



परम सिंह ने बताया कि उनका साला चुर्खी-जालौन के खल्ला निवासी पवन पाल अहमदाबाद में पेंटिंग का काम करता है। उसने वहीं की युवती रागिनी (25) से कोर्ट मैरिज की। पवन अपनी पत्नी और मासूम पुत्री को लेकर कालपी में उसके घर आया था।


परम सिंह ने बताया कि रागिनी को बुखार था और वह बदहवास होकर घर से निकल पड़ी। बुधवार सुबह कमरे में बच्ची के रोने पर उसके कहीं चले जाने की जानकारी हुई। बच्ची रागिनी की साड़ी ओढे़ थी। जानकारी होने पर पति पवन उसे तलाशने निकल पड़ा पर नहीं लौटा।



वहीं, शव मिलने की जानकारी होने पर कोतवाली आकर शव की शिनाख्त की। कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि देर शाम तक रागिनी का पति कोतवाली नहीं आया। मामला संदिग्ध होने पर पति की तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed