फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   MLA stops car at railway crossing

विधायक की दबंगई, रेलवे ट्रैक पर खड़ी कर दी कार

Sat, 22 Sep 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 22 Sep 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के एक विधायक की दबंगई ने ट्रेनों का संचालन ही ठप कर दिया। काफी देर तक रेलवे फाटक बंद रहने से गुस्साए विधायक ने ट्रेन गुजरने के बाद जब फाटक खुला तो अपनी कार रेलवे ट्रैक पर खड़ी कर दी। इसकी वजह से संपर्क क्रांति, पंजाब मेल सहित आधा दर्जन ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा। विधायक किसी काम से फतेहगंज पूर्वी आए थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह कार से मीरानपुर कटरा लौट रहे थे तो हुलासनगला रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन ने नरेशचंद्र कश्यप ने ट्रेन पास कराने के लिए गेट बंद कर दिया। ट्रेन गुजरने के बाद जब गेट खुला तो विधायक ने रौब झाड़ते हुए अपनी कार बीच ट्रैक पर ले जाकर खड़ी कर दी। गेटमैन ने समझाने की कोशिश की तो उसे हड़काने लगे- तू यहीं का है और मुझे नहीं जानता। तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरी कार पास कराए गैट बंद करने की। गेटमैन ने मामले से स्टेशन मास्टर को अवगत कराया। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने पर कटरा थाना पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने विधायक को समझाया, तब कहीं उन्होंने अपनी कार रेलवे लाइन से हटाई। स्टेशन मास्टर कटरा ने इस मामले की मुरादाबाद रेलमंडल को भी सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed