फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Mining Businessman shot dead in laksar.

हरिद्वारः खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दूसरा गंभीर

Thu, 21 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Thu, 21 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mining Businessman shot dead in laksar.
फाय‌र‌िंग

हरिद्वार के कस्बे से सटे शेखपुरी गांव में बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने खनन कारोबारी दो युवकों को गोली मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात तक पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


लक्सर निवासी करुणेश पुत्र राजकुमार और अनिल पुत्र सतपाल बुधवार रात कस्बे से सटे शेखपुरी गांव गए हुए थे। अचानक बाइक सवार दो हमलावर उनके पास आए और दोनों के सीने में गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन


दूसरा गंभीर हालत में रेफर
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। खून से लथपथ दोनों युवकों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रुड़की ले जाते समय खनन कारोबारी अनिल की मौत हो गई। जबकि रुड़की पहुंचने पर डॉक्टरों ने दूसरे युवक करुणेश को जौलीग्रांट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लक्सर व खानपुर से लगी यूपी की सीमा समेत जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों की तलाश शुरू की। लेकिन देर रात तक उनका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस परिजनों से बातचीत कर हमले का कारण जानने में जुटी है। सीओ लक्सर जीएस रौतेला ने बताया कि गोली लगने से घायल अनिल की मौत हो चुकी है। करुणेश को रेफर कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed