फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mentaly disorder son arrested for kills his mother father in Saudi Arab 

बेटे ने माता-पिता का कत्ल कर लिया बदला, लाश के टुकड़े करते रंगे हाथ पकड़ा गया

Fri, 28 Oct 2016 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 01:21 PM IST
mentaly disorder son arrested for kills his mother father in Saudi Arab 

सऊदी अरब में दिमागी तौर पर बीमार बेटे ने बेरहमी से अपने माता पिता का कत्ल कर दिया। बेटे ने 59 साल के पिता और 48 साल की मां को कमरे में बंद किया और बाद में चाकू गोदकर दोनों की हत्या कर दी। इस खूनी मंजर का सच तब सामने आया जब आरोपी के भाई यानी दूसरे बेटे ने माता-पिता को फोन करके उनका हाल जानना चाहा, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला।



इसके बाद उसने पड़ोसी को कॉल करके माता-पिता से बात कराने की कोशिश की। जब पड़ोसी माता-पिता के पास पहुंचा तो उसने घर के जो हालात देखे, उससे उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। पड़ोसी ने देखा कि माता-पिता की लाश खून से लथपथ थी और उनके ऊपर दिमागी तौर से बीमार बेटा खंजर लिए बैठा था।

 

काले कपड़े पहना बेटा कर रहा था लाश के टुकड़े

mentaly disorder son arrested for kills his mother father in Saudi Arab 


इस खूनी मंजर को देखने के बाद पड़ोसी ने तुरंत दूसरे बेटे को खबर दी और पुलिस को बुलाया। पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि सनकी बेटे के हाथ में चाकू था और वह लाशों के टुकड़े कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने खंजर को जब्त कर लिया और बताया कि आरोपी बेटे ने काले कपड़े पहने हुए थे और उसके हाथ खून से सने हुए थे। उस समय वह बोलने की हालत में नहीं था। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक बीमारी के दौर से गुजर रहा है।

इलाज के लिए भेजे जाने से नाराज था बेटा

mentaly disorder son arrested for kills his mother father in Saudi Arab 
हत्या - फोटो : DEMO Pics

डेक्कन क्रोनिकल  की खबर के अनुसार माता पिता ने कत्ल करने वाले बेटे को मानसिक रूप से कमजोर होने की वजह से मानसिक रोगी इलाज केंद्र में एक साल के लिए दाखिल कराया गया था। वहां करीब एक साल गुजारने के बाद पागलखाने भेजे जाने की नाराजगी उसके मन में भरी हुई थी और इसी के चलते उसने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया।

मारे गए जोड़े के परिजनों ने हत्याकांड के लिए मानसिक रोगियों का इलाज करने वाले अस्पताल को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने कहा कि हत्या करने वाला बेटा पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ था और वह किसी के लिए भी खतरा बन सकता था, लेकिन अस्पताल ने लापरवाही बरती और उसे छोड़ दिया।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed