{"_id":"5b771bb542c792464d1ba5c4","slug":"man-using-fake-id-to-chat-vulgarity-with-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पूर्व पति महिलाओं से कर रहा अश्लील चैटिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पूर्व पति महिलाओं से कर रहा अश्लील चैटिंग
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर महिला क्लब की सदस्यों से अश्लील बातें करने के मामले में 12 अप्रैल 2018 को दो लोगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन मामले में कार्रवाई न होने पर क्लब की संचालिका ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। महिला ने बताया कि पहले पति से तलाक के आठ माह बाद उसने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। पूर्व पति ने दोस्त के साथ मिलकर उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आइडी बना ली और क्लब की महिला सदस्यों से अश्लील बातें करने लगा। सदस्यों की कॉल आना शुरू हुई तो इसका पता चला। कहा, पूर्व पति और उसका दोस्त चार फर्जी आइडी बनाकर उसे बदनाम कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो उस पर हमला कर दिया। अब उसके पति को मारने की साजिश रच रहे हैं। पूर्व पति का दोस्त गैंगरेप का आरोपी है। इज्जतनगर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन