{"_id":"56e860a84f1c1b1b118b4f46","slug":"man-killed-in-road-accident-friend-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
विलाप करता मृतक का भाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी में रामगढ़-मुबारिकपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों को टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, मृतक का भाई हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक टिप्पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जीरकपुर के एक होटल में कार्यरत हेम चंद (22) व उसका भाई अनिल (20) मूलरूप निवासी उत्तराखंड हाल निवासी जीरकपुर गांव बिशनपुरा व गीता राम निवासी रामगढ़ तीनों बाइक से रामगढ़ से जीरकपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान जब वह मुबारिकपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो एक टिप्पर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक हेमचंद का संतुलन बिगड़ने के कारण तीनों गिर गए। हेमचंद टिप्पर के दूसरी साइड गिरने से बाल बाल बच गया। जबकि, बीच में बैठा अनिल टिप्पर के पिछले टायरों के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा गीता राम की बाजू टायर के नीचे आने के कारण गंभीर जख्मी हो गई।
विज्ञापन
घायल गीता राम को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृतक अनिल का शव डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी टिप्पर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने हेम चंद के बयान पर आरोपी चालक महिपाल निवासी उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर टिप्पर को कब्जे में ले लिया है।