फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man killed in campus hostal in UP's bareilley

यूपी: हॉस्टल में सिर कुचल कर जिंदा जलाया, तीन घंटे तड़पने के बाद मौत

Tue, 22 Nov 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 22 Nov 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
man killed in campus hostal in UP's bareilley
हत्या के बाद रोता-बिलखता राजू का परिवार

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शख्स की जिस बर्बरता से हत्या की गई है उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टल परिसर में निजी बिजली कर्मी पुष्पेंद्र उर्फ राजू का पहले सिर कुचला गया और बाद में तेल छिड़ककर उसे जला दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल हुआ राजू करीब तीन घंटे तक जख्मी हालत में तड़पता रहा।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक हत्यारों ने सिर कुचलने के बाद राजू की बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर को आग लगा दी। बताते चलें कि वारदात रविवार रात करीब 3 बजे की है।
विज्ञापन


सुबह सात बजे हॉस्टल के गार्ड ने जब फोन कर घरवालों को बुलाया तब राजू को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वह बातचीत करता रहा और  उसने पुलिस को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। लेकिन दोपहर करीब 1 बजे उसने दम तोड़ दिया। विश्वविद्यालय कैंपस में इस सनसनीखेज हत्याकांड से खलबली मची हुई है। पुलिस तफ्तीश कर रही है लेकिन कोई सुराग अब तक हाथ नहीं आ सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल में बुरी तरह तड़पता पाया गया राजू

man killed in campus hostal in UP's bareilley
इसी जगह पर की गई हत्या और पड़ा ईट का टुकड़ा

वारदात की रात राजू को रात करीब 11.30 बजे फोन आया कि उनकी तेरह वर्षीय बेटी दिव्यांशी जाग गई। दिव्यांशी के  मुताबिक राजू शौच में गया और लौटकर आने के बाद कपड़े पहनकर बिस्तर पर लेट गया। पत्नी नीतू और बच्चों को सोता छोड़ राजू घर से निकल गया। घरवाले जग न जाएं इसलिए राजू ने बाइक भी घर से 100 मीटर दूर जाकर स्टार्ट की। सुबह चार बजे पत्नी और बच्चों ने देखा तो राजू को बिस्तर पर नहीं था, इससे वे परेशान हो गए।

बेटी दिव्यांशी ने फोन मिलाया तो राजू के मोबाइल पर घंटी जाती रही, लेकिन उठा नहीं। घरवाले लगातार फोन मिला रहे थे। उधर, विश्वविद्यालय के बीटेक छात्रावास कैंपस में सुबह होने पर गार्ड की ड्यूटी बदली तो दूसरे गार्ड ने चार्ज संभाला। बाइक के पहियों के निशान देखकर वह अंदर की ओर गया, काफी आगे जाने पर झाड़ियों के पास उसे एक बाइक खड़ी नजर आई। उसने वहां जाकर देखा एक युवक (राजू) बुरी तरह से घायल झुलसी अवस्था में पड़ा सिसक रहा था। राजू को फौरन मिशन अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान एक बजे उसकी मौत हो गई। 

हत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

man killed in campus hostal in UP's bareilley
Murder
इस बीच पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर राजू से बात की तो उसने बताया कि घर के सामने मैं भैंस बांध रहा था तभी दो लोग आए और कहा कि चलो आला हजरत अस्पताल के पास चाय पीने चलते हैं। वह उनके साथ चला गया। वहां चाय न मिलने पर वह उसे बीसलपुर चौराहे पर ले गए। वहां एक आदमी और मिल गया। 

वहां से डोहरा रोड पर छात्रावास में ले गए। वहां उन्होंने ईंटों के उसके सिर पर हमला कर दिया। बाद में उसकी बाइक  से पेट्रोल निकालकर आग लगा दी। हालांकि राजू का यह बयान पुलिस को हैरत में डाल रहा है। जिस तरह वह उनके साथ गया उससे तो जाहिर हो रहा है कि वह हत्यारों को जानता था लेकिन उसने उनका नाम उजागर करने के बजाए छुपाया और पुलिस को यह बताया कि वह मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed