फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man dead in Suspicious circumstances in jammu station

जम्मू रेलवे स्टेशन पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन जम्मू में जेके बैंक के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखवाया है।

विज्ञापन

जम्मू अपने चार दोस्तों के साथ जम्मू घूमने आया कल्लू (40) निवासी राय बरेली (उत्तर प्रदेश) रात में खाना पीना खाकर एटीएम के नजदीक सोया था।
सुबह जब उसके दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। उसके दोस्तों ने घबराकर पुलिस को सूचना दी।मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने व्यक्ति को जीएमसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच में युवक को मृत लाया करार दिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में युवक के दोस्तों ने बताया कि सभी ने रात का खाना साथ खाया था। वह शारीरिक रूप से भी स्वस्थ था, लेकिन सुबह जब वह उठा नहीं तो वह घबरा गए। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed