फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   MADRER, monu, rana, fairing, sahil, rimond, taken

हत्यारोपी मोनू राणा पर फायरिंग करने वाले साहिल को तीन दिन के रिमांड पर लिया

Thu, 05 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Thu, 05 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
MADRER, monu, rana, fairing, sahil, rimond, taken
अपराध्‍ाी - फोटो : यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला कोर्ट परिसर में पेशी पर आए हत्यारोपी अंबाला के एमआर गैंग के सरगना शमशेर सिंह उर्फ मोनू राणा पर फायरिंग करने वाले बीआर गैंग के सदस्य साहिल को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस इस दौरान कहां से हथियार खरीदा गया इसकी गहनता से जांच करेगी। साथ ही फरार आरोपी गौरव को पकड़ने के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश भी देगी। वहीं दूसरा आरोपी गौरव दूसरे दिन भी पुलिस गिरफ्त से बाहर था और मोनू राणा की पीजीआई में गंभीर हालत बताई जा रही है।

गुरुवार सुबह हमलावर साहिल की पेशी के दौरान कड़ी सुरक्षा की गई थी। आरोपी के पहुंचने से पहले ही कोर्ट परिसर में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।  इसके कुछ देर बाद शहर थाना जगाधरी एसएचओ सुनील कुमार चार पुलिस कर्मियों के साथ आरोपी साहिल को पेश करने पहुंचे। मजबूत सुरक्षा में आरोपी को लेकर कोर्ट नंबर चार में ले जाया गया। जहां से उसकी जमानत को नामंजूर कराते हुए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरा आरोपी गौरव दूसरे दिन भी पुलिस गिरफ्त से बाहर था।
विज्ञापन



बॉक्स
एमआर गैंग के डर से तैनात किया गया पुलिस बल :
गैंगेस्टर मोनू राणा पर गोली चलाने वाले साहिल की पेशी के दौरान कोई वारदात न हो जाए, इसको लेकर भी पुलिस चौकस नजर आई। पुलिस को डर था कि एमआर गैंग के सदस्य भी साहिल पर हमला कर सकते है। जब आरोपी साहिल को कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट परिसर में भारी भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
गौरव को पकड़ने के लिए की जाएगी पूछताछ :
पुलिस साहिल से रिमांड के दौरान मामले में फरार चल रहे आरोपी गौरव के पकड़ने के लिए उसके ठिकानों की पूछताछ करेगी। मामले को लेकर बीआर गैंग के सरगना व साजिश की प्लानिंग बनाने वाले भूपेंद्र राणा को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात में प्रयोग किए गए वाहनों की बरामदगी की जाएगी, आरोपी हथियार कहां से लाए, किससे खरीदे इसकी भी पड़ताल की जा रही है।


बॉक्स
क्या है मामला :
अंबाला के एमआर गैंग के सरगना शमशेर सिंह उर्फ मोनू राणा को बुधवार को फर्कपुर थाने में 21 अक्तूबर 2015 को दर्ज हत्या के प्रयास व आम्र्ज एक्ट के मामले में जिला अदालत में पेशी पर अंबाला जेल से लाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद जैसे ही पुलिस कर्मचारी शमशेर सिंह उर्फ मोनू राणा को कोर्ट रूम से बाहर लेकर आए तो कोर्ट गैलरी में मौजूद बीआर गैंग के सदस्य अंबाला के गांव शहजादपुर निवासी साहिल राणा ने उस पर गोलियां चला दी। एक गोली शमशेर सिंह उर्फ मोनू राणा की पीठ में लगी और दूसरी गोली उसकी बाजू में लगी। कोर्ट में अन्य मामले में गवाही देने आए एसआई जोगिंद्र सिंह राणा ने आरोपी साहिल को पकडना चाहा तो आरोपी के दूसरे साथी गौरव ने उस पर गोली चला दी। गोली एसआई जोगिंद्र राणा की टांग पर लगी। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी साहिल और गौरव हवा में अपनी पिस्टल लहराते हुए भागने लगे। दोनों पहली मंजिल से उतरकर कोर्ट परिसर से बाहर तक आ गए। इस दौरान गोलियों की आवाज सुनकर अदालत में तैनात पुलिस की स्कॉट गारद की टीम ने उनका पीछा कर साहिल को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी गौरव भागने में कामयाब हो गया। बतां दे कि दोनों गैंग का अंबाला में कई बार झगड़े हो चुके है। अंबाला जेल में बीआर गैंग के सदस्य व साहिल का भाई और मोनू राणा के बीच मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए साहिल ने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर मोनू राणा पर हमला किया।

वर्जन
साहिल को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। मामले से जुड़े प्रत्येक पहलुओं को लेकर पूछताछ की जाएगी। साथ ही घटना में प्रयोग किया गया वाहन बरामद किया जाना है।
- सुनील कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed