फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   murder

गेस्टहाउस में युवती की हत्या

Sat, 09 Apr 2016 12:36 AM IST
दरगाह क्षेत्र के एक गेस्टहाउस में एक संदिग्ध युवक ने 28 वर्षीय युवती की हत्या कर दी है। दोनों मुजफ्फरनगर कैराना की एक आईडी पर पति-पत्नी के रूप में ठहरे थे।
दरगाह क्षेत्र के एक गेस्टहाउस में एक संदिग्ध युवक ने 28 वर्षीय युवती की हत्या कर दी है। दोनों मुजफ्फरनगर कैराना की एक आईडी पर पति-पत्नी के रूप में ठहरे थे। Updated Sat, 09 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
murder
युवती की हत्‍या

पिरान कलियर। दरगाह क्षेत्र के एक गेस्टहाउस में एक संदिग्ध युवक ने 28 वर्षीय युवती की हत्या कर दी है। दोनों मुजफ्फरनगर कैराना की एक आईडी पर पति-पत्नी के रूप में ठहरे थे। कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस की मौजूदगी में चार दिन बाद कमरा खुलवाया गया। युवती के गले में चुन्नी लिपटी होने के साथ उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश और मृतक युवती की शिनाख्त में जुट गई है।

विज्ञापन


धनौरी रोड पर आशियाना नाम से एक गेस्टहाउस है। चार अप्रैल को यहां एक युवक-युवती पहुंचे। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए तीन दिन के लिए कमरा मांगा। सुधीर कुमार (पुत्र धर्मपाल निवासी मासगंज कैराना मुजफ्फरनगर यूपी) नाम से आईडी देने पर इन्हें गेस्टहाउस की दूसरी मंजिल पर कमरा दिया गया। उसके बाद से कमरे की चाबी इन्हीं के पास थी। बृहस्पतिवार देर रात बगल के कमरे में ठहरे जायरीनों ने दुर्गंध आने की शिकायत कर्मियों से की। शक पर गेस्टहाउस मालिक राशिद की सूचना पर एसओ महेश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तुड़वाया।
विज्ञापन


दरवाजा खुलते ही अंदर लाश देख सभी के होश उड़ गए। करीब 28 वर्षीय युवती के गले में चुन्नी लिपटी थी। जगह-जगह चोट के निशान होने के साथ-साथ उसका चेहरा पूरी तरह सूजा हुआ था। शुक्रवार को सीओ कुलदीप असवाल और एसओजी टीम ने गेस्टहाउस पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। होटल के सभी रजिस्टर व सीसीटीवी कैमरे खंगाल गए। एसओ महेश जोशी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में सुधीर ठहरा या कोई और
गेस्टहाउस में ठहरने के लिए जोड़े ने सुधीर नामक शख्स की आईडी जरूर दी। लेकिन युवती के साथ ठहरने वाला युवक सुधीर ही था। इस पर संशय है। हालांकि तस्दीक के लिए पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला है। मगर हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस की ओर से निर्देश दिए जाते हैं कि कमरे में जितने भी लोग ठहराए जाएं उन सभी की आईडी जरूर ली जाए। लेकिन यहां केवल एक आईडी पर कमरा दे दिया गया।

कहीं पीछा छुड़ाने के लिए तो नहीं की हत्या
हत्या की वजह फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगी। लेकिन फिलहाल पुलिस यह मानकर चल रही है कि खुद को पति-पत्नी बताने वाला जोड़ा प्रेमी-प्रेमिका रहे होंगे। यह भी संभव है कि प्रेमी ने किसी बात को लेकर प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए हत्या कर दी हो।


सॉफ्ट टारगेट है पिरान कलियर
युवती को मौत के घाट उतारने वाले युवक ने हत्या के लिए पिरान कलियर ही क्यों चुना। इसका कारण यह है कि कलियर में चंद पैसे के लालच में नियम कानूनों को आसानी से एक तरफ रख दिया जाता है। यही वजह है कि गुजरात के भाजपा नेता की हत्यारोपी इनामी बदमाशों से लेकर कई राज्यों के वांछित अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पिछले दिनों गेस्टहाउसों में प्रेमी जोड़ों की अश्लील हरकतों और आयाशी के खिलाफ स्थानीय लोगों को अभियान छेड़ना पड़ा था। वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज और गिरफ्तारियां होने के बावजूद गेस्टहाऊसों में कानूनों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। संवेदनशील जनपद होने के बावजूद पुलिस प्रशासन इस तरफ ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed