फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Jaunpur: Police team attacked to calm dispute between two parties

जौनपुर: शराबी की पिटाई के विवाद को शांत कराने गई पुलिस टीम पर हमला, सीओ का सिर फटा, 8 पुलिसकर्मी घायल  

Thu, 10 Sep 2020 11:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 10 Sep 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Police team attacked to calm dispute between two parties
घायल क्षेत्राधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर इटाएं गांव में गुरुवार रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग भिड़ गए। मौके पर पहुंची पीआरवी वाहन को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में सीओ मड़ियाहूं समेत आठ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। घटना की सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। देर रात तक उपद्रवियों की तलाश जारी रही। तनाव के मद्देनजर भारी फोर्स गांव में लगाई गई है।

विज्ञापन


हुसेनपुर इटाएं गांव में बुधवार को एक शराबी नशे में धुत होकर लोगों से अभद्रता करने लगा। इससे नाराज होकर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। गुरुवार की शाम इसी विवाद में शराबी युवक गांव के कुछ लोगों के साथ राजेंद्र राजभर की आटा चक्की पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगा। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए और उन्हें खदेड़ने लगे।
विज्ञापन


विवाद की सूचना पाकर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ ही देर में सीओ राजेंद्र कुमार, कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय फोर्स लेकर गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन से उतरने से पहले ही पथराव शुरू हो गया। जमकर ईंट पत्थर चलने से सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी जख्मी हुए। पुलिस ने लाठी भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। नेवढ़िया, सुरेरी, रामपुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उपद्रवियों की तलाश में देर रात तक गांव में तलाशी लेती रही। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

Jaunpur: Police team attacked to calm dispute between two parties
गांव में पहुुंचे एसपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने देर रात तक खंगाला हर घर 

बवाल के बाद उपद्रवियों की तलाश में देर रात तक पुलिस ने गांव में तलाशी ली। इस दौरान कई घरों के दरवाजे भी तोड़ दिए। अधिकांश घरों के पुरुष सदस्य गांव से फरार हो गए थे। पुलिस ने देर रात तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी अशोक कुमार ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।

बवाल के मूल में गांव के मुसहर और पटेल जाति के लोगों के बीच जमीन के विवाद को बताया जा रहा है। इसका मामला कोर्ट में भी है। एक पक्ष कोर्ट के आदेश का हवाला देकर जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रहा है तो दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। इसे लेकर काफी समय से तनातनी चली आ रही है।

इसी विवाद को लेकर बुधवार की रात एक पक्ष का युवक नशे में धुत होकर दूसरे पक्ष के लोगों को गाली गलौज करने लगा। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप से तब तो मामला शांत हो गया, लेकिन बृहस्पतिवार को इसी विवाद में कुछ अन्य लोगों ने मुसहर जाति के लोगों को उकसा दिया। इससे विवाद बढ़ गया। सूचना पाकर पहुंची पीआरवी ने विवाद निपटाने की कोशिश की तो पथराव कर उसका वाहन क्षतिग्रस्त किया गया और फिर सीओ के दल पर भी पथराव कर दिया गया। 

पटेल और मुसहर जाति के लोगों के बीच पुराना विवाद है। इसी में तीसरे पक्ष ने उकसा कर विवाद को बढ़ा दिया। पथराव में पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। सीओ समेत कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।
अशोक कुमार, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed