{"_id":"576d89bf4f1c1bc525b49baa","slug":"ips-trainee-cop-molested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ट्रेनी आईपीएस ने सिपाही को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ट्रेनी आईपीएस ने सिपाही को पीटा
Jhansi
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
महिला ट्रेनी आईपीएस ने सिपाही को पीटा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने झांसी की ट्रेनी आईपीएस चारू निगम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा। शुक्रवार को सिपाही ने इसकी शिकायत कानपुर आकर आईजी से की। झांसी के एसएसपी मनोज तिवारी का कहना है कि सिपाही का आरोप बेबुनियाद है। सिपाही पर उसकी पत्नी ने उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है और इसी कारण वह पेशबंदी कर रहा है।
औरैया के मिश्रीपुर गांव निवासी कांस्टेबल दिलीप सिंह चौहान मौजूदा समय में झांसी पुलिस लाइन में तैनात है। वह पत्नी के साथ झांसी के प्रेमनगर में रहता है। दिलीप के मुताबिक गुरुवार को पत्नी सरिता से झगड़ा हो गया था। हाथापाई के दौरान धक्का लगने से वह गिर गई और उसका सिर फट गया। सरिता ने उसके खिलाफ झांसी के महिला थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने शाम छह बजे उसे हिरासत में लेकर महिला थाने की हवालात में डाल दिया। सिपाही का आरोप है कि रात 12:00 बजे महिला थाने पहुंची ट्रेनी आईपीएस चारू निगम ने उसे हवालात से निकालकर डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। वह बेहोश हो गया तो उसे थाने से बाहर फेंक दिया गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार को सिपाही कानपुर आया और आईजी जकी अहमद से ट्रेनी आईपीएस चारू निगम की शिकायत की। आईजी ने बताया कि मामले की जांच एसएसपी झांसी मनोज तिवारी को दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी मनोज तिवारी का कहना है कि आईजी के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सिपाही का आरोप झूठा प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में आरोपी आईपीएस चारू निगम से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं मिला।