फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   increase in the number of drowning in chinab

मौत का दरिया बन गया चिनाब

Sun, 24 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 24 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
increase in the number of drowning in chinab
मृत शरीर - फोटो : Demo Pic.
जिस चिनाब दरिया ने सोहनी-माहीवाल को भी नहीं बख्सा, वह आज मौत का दरिया बन गया है। एक बार दरिया की मझधार में कोई फंसा तो उसका बचना आमतौर पर मुश्किल ही रहा। पिछले सात माह में दरिया में डूबने से 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 
विज्ञापन


हिंदू धर्म ग्रंथों में चिनाब दरिया में स्नान को गंगा के समान पुण्यकारी माना गया है। यही वजह है कि आज भी दरिया में बड़ी संख्या में लोग स्नान करने और अस्थियां प्रवाहित करने आते हैं। लेकिन पिछले कुछ माह से चिनाब दरिया सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। इस साल अब तक दरिया में कूदकर जान देने या दुर्घटनावश तेज धारा में फंसकर जान गंवा देने वालों का आंकड़ा दस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


इनमें से कई लोगों के शव भी नहीं बरामद किए जा सके। एक युवक का शव बहकर पाकिस्तान पहुंच गया था, जिसे रेंजरों से सुरक्षाबलों को सौंपा। जिन लोगों ने दरिया में कूदकर आत्महत्या की, उसमें से ज्यादातर युवा थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद, स्थानीय निवासी सोनू, तिलकराज आदि ने बताया कि पिछले कुछ माह से चिनाब में सुसाइड करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। यह चिंता का विषय है।


प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने प्रशासन से दरिया और पूजा स्थलों के आसपास नाविकों की तैनाती की मांग की है, ताकि ऐसी घटना होने लोगों की जान बचाई जा सके।

इस साल कब कौन डूबा
- मार्च माह में दसवीं में फेल होने पर एक छात्र ने दरिया में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
- अप्रैल माह में एक महिला ने अपने बच्चे के साथ दरिया में छलांग लगाई। लोगों ने बचाया।
-अप्रैल में ही 12वीं के एक छात्र ने पुल से छलांग लगा लिया। उसका शव बरामद नहीं हो सका।
-मई माह में एक व्यक्ति ने दरिया में छलांग लगाई। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
-एक युवक विजय डोगरा ने भी इसी माह दरिया में कूद गया। उसका शव पाकिस्तान में बरामद किया गया।
-मई माह में ही एक अन्य युवक दरिया में कूदा। उसे बचा रहे युवक को लोगों ने डूबने से बचाया। दूसरे युवक का शव नहीं मिला।
-जून माह में बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने चिनाब में छलांग लगा ली। उसका भी शव नहीं मिला।
-10वीं का एक छात्र भी जून माह में ही चिनाब में नहाते समय दरिया में डूब गया। 
-जून माह में ही गांव गडखाल में चिनाब में नहाते समय एक युवक डूब गया। शव बरामद।
- गांव गासान में एक बुजुर्ग दरिया की तेज धारा में बह गया। उसका शव नहीं मिला।
-गांव 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed