फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   I G office out purse robbery

आईजी ऑफिस के बाहर पोस्टल असिस्टेंट से दो पर्स छीने, मामला दर्ज

Sun, 05 Feb 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ करनाल।
अमर उजाला ब्यूरो/ करनाल। Updated Sun, 05 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 8 में आईजी ऑफिस के बाहर एक बाइक सवार युवक ने डाकखाना में कार्यरत पोस्टल असिस्टेंट से उसके दो पर्स छीनकर फरार हो गया। पोस्टल असिस्टेंट जब आईजी ऑफिस के पास रिक्शा से उतरकर पैदल अपने घर की ओर जा रही थी तो पीछे से आए बाइक सवार ने उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बेला वासी मकान नंबर 1637 सेक्टर 7 अर्बन एस्टेट ने बताया कि वह कचहरी डाकखाना में पोस्टल असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत है। जब वह अपने ऑफिस से काम खत्म करने के बाद रिक्सा से वापिस घर जा रही थी तो सेक्टर 7 स्थित आईजी ऑफिस के पास रिक्शा से उतर गई। इसके बाद जब वह पैदल सेक्टर 7 की ओर अपने घर आ रही थी तो उसके पास दो पर्स थे, जिनमें उसके आफिस की चाबियां, 25 हजार रुपये कैश, मोबाइल फोन, पोस्ट आफिस की कापियां थी।  बाइक सवार युवक पीछे से आया और दोनों पर्स उसके हाथ से छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed