{"_id":"570158f84f1c1b8413c81499","slug":"goon-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हमलावर को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने हमलावर को जेल भेजा
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
थाना क्षेत्र के सलामतपुर चट्टी पर पिछले दिनों पूर्व प्रधान मनीष जायसवाल एवं उसके भाई विश्वजीत को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई से मऊ जिला निवासी राजू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि मऊ का ही श्रीकांत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर शाम पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस उसे रिमांड पर लेने की कोशिश कर रही है। उधर पूर्व प्रधान एवं उसके भाई को उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे क्षेत्रीय लोगों में रोष है। थानाध्यक्ष नेहारनंदन ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर
दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिया जाएगा।