{"_id":"58ea81c54f1c1bf8335b8642","slug":"girl-dead-body-was-found-hanging-from-a-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला किशोरी का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
deadbody
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पानीघाट क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार वृंदावन खादर की पानी घाट कालोनी निवासी तुलसीदास मजदूरी और उनकी पत्नी रेनूदासी स्थानीय रामकृष्ण मिशन अस्पताल में नौकरी करती हैं।
दोनों काम पर गए थे। घर पर उनके पांच बच्चे थे। रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे उनकी रिश्तेदार घर पर आईं तो तुलसीदास की बेटी ब्यूटीदासी (16) का शव कमरों के बीच लगी लकड़ी की बल्ली पर बंधी रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। पास के कमरे में उसके छोटे तीन भाई और एक बहन रो रहे थे।
शव भले ही कमरों की दो दीवारों के बीच लगी लकड़ी की बल्ली पर बंधी रस्सी से लटका हुआ था, परंतु वो हवा में लटकने के बजाए नीचे जमीन पर बैठा हुआ था। बस यही कारण है कि पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक के अनुसार मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।