{"_id":"59a9a1b84f1c1b51738b4c08","slug":"gangrape-with-woman-returning-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला देखकर पति संग लौट रही महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेला देखकर पति संग लौट रही महिला से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात राहजनी कर रहे सशस्त्र बदमाशों ने साइकिल सवार दंपती को बंधक बना लिया। इसके बाद पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से बदमाशों ने गैंगरेप किया। इसके बाद महिला के जेवर भी लूट लिए। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला (30) गुरुवार को अपने पति के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरिया गांव में चल रहे मेले में गई थी। बताते हैं कि मेले से लौटते-लौटते दोनों को देर हो गई। रात करीब 10 बजे दंपती साइकिल पर सवार होकर अपने घर को चल दिए।
विज्ञापन
बताते है कि गौरिया गांव के बाहर खेतों में घात लगाकर चार नकाबपोश बदमाश छिपे थे। जैसे ही साइकिल उधर से गुजरी, बदमाशों ने दंपती को दबोच लिया। जिसके बाद महिला को खींचकर गन्ने के खेत में ले जाने लगे।
विज्ञापन
इस पर महिला के पति ने विरोध शुरू कर दिया। पति के विरोध करने पर बदमाश भड़क गए और पति की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे करीब ही एक पेड़ से बांध दिया। जिसके बाद बदमाशों ने पति के सामने ही महिला के साथ दुष्कर्म किया।
महिला की अस्मत लूटने के बाद बदमाशों ने सोने व चांदी के जेवर लूट लिए और दंपती को मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। उधर, वारदात के बाद पीड़ित परिवार शहर कोतवाली पहुंचा, पीड़ित ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस इस मामले जांच की बात कह रही है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला ने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। इन लोगों से एक सप्ताह पहले मोबाइल चोरी को लेकर विवाद हुआ था। अब महिला उन्हीं लोगों पर आरोप लगा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।