फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gangrape in the car from a teenager in Yamunanagar

फेसबुक पर की दोस्ती, फिर कार में बिठाकर किशोरी से दो दोस्तों ने किया गैंगरेप

Wed, 01 Aug 2018 11:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Wed, 01 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gangrape in the car from a teenager in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर
फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक द्वारा 15 साल की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर शहर पुलिस ने फेसबुक फ्रेंड को नामजद करते हुए दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ गैंगरेप, पोक्सो एक्ट व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


फेसबुक पर दोस्ती के बाद आरोपी युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। घुमाने के बहाने आरोपी युवक ने किशोरी को अपनी कार में बिठा लिया। जहां पहले से उसका एक अन्य साथी मौजूद था। इसके बाद आरोपी युवक का साथी कार चलाकर शहर में घुमाने लगा। शहर के लाल द्वारा के पास पहले फेसबुक फ्रेंड आरोपी युवक ने कार में ही किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दोस्त किशोरी की इज्जत से खेला। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद आरोपी उसे शहर के एक पार्क के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन


किशोरी की मां ने ये दी थाने में शिकायत : किशोरी की मां ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की की शास्त्री कॉलोनी निवासी प्रवीन उर्फ पिनू के साथ जान पहचान थी। 26 जुलाई को उसकी लड़की किसी काम से कॉलोनी में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान प्रवीण उर्फ पिनू अपने एक अन्य दोस्त के साथ कार में सवार होकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्लाती रही किशोरी, म्यूजिक की आवाज व बंद शीशों में दब गई चीखें

Gangrape in the car from a teenager in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर
 आरोपी युवकों ने उसकी लड़की को बहला फुसला कर अपनी कार में बैठा लिया। आरोपी उसकी लड़की को कार में लालद्वारा मंदिर के नजदीक ले गए। जहां प्रवीण ने जबरन उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह वाकया यहीं नहीं रुका। प्रवीण द्वारा दुष्कर्म करने के बाद उसके दोस्त ने भी उसकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला।  

पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के ने आरोपियों से बचने के लिए रहम की भीख मांगी। लेकिन आरोपियों ने उसकी नहीं सुनी। आरोपियों ने कार के अंदर से शीशे बंद कर लिए और कार में म्यूजिक चला दिया। लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की और जाति सूचक शब्द बोले। लड़की चिल्लाने लगी। लेकिन कार के बंद शीशों और म्यूजिक में उसकी चीखें दब कर रह गई।  

एक आरोपी को बचा रही पुलिस : पीड़िता के परिजनों के अनुसार मामले में पुलिस ने प्रवीण को नामजद किया है, जबकि उसके साथी को अज्ञात दिखाया है। आरोप है कि पुलिस आरोपी युवक को बचा रही है। जब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तो उसके साथी का नाम तो उसे पता ही होगा। आरोपी उससे उसका नाम उगलवा सकती है। लेकिन पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।  

मेडिकल में दुष्कर्म की हुई पुष्टि : गैंगरेप करने के बाद आरोपी युवक उसे शहर के एक पार्क के पास छोड़ कर फरार हो गए। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उसकी लड़की को जान से मारने की धमकी दी। उसकी लड़की किसी तरह घर पहुंची और आपबीती अपनी मां को बताई। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। 
 
शहर थाना में आरोपी दोनों युवकों पर गैंगरेप, पोक्सो एक्ट व जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से उसके साथी के बारे में पूछताछ की जाएगी।  डीएसपी रणधीर सिंह, हेडक्वार्टर, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed