{"_id":"695c97b8faac225f84002f43","slug":"four-accused-arrested-in-international-drug-trafficking-case-20-kg-of-heroin-seized-in-amritsar-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पाकिस्तान से आई 20 किलो हेरोइन, पुलिस-BSF ने पकड़े चार तस्कर, पूरे पंजाब में करते थे सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पाकिस्तान से आई 20 किलो हेरोइन, पुलिस-BSF ने पकड़े चार तस्कर, पूरे पंजाब में करते थे सप्लाई
Tue, 06 Jan 2026 10:34 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:34 AM IST
सार
पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाकर पूरे पंजाब में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने अमृतसर के इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 20 किलो हेरोइन और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आई नशे की खेप।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त कार्रवाई में अजनाला क्षेत्र के भिंडी औलख सेक्टर से नशे की खेप बरामद की है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में कुल 19.980 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक मुख्य संचालक भी शामिल है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सीमा पार (पाकिस्तानी) तस्करों के संपर्क में था और पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। आरोपी स्थानीय नेटवर्क और क्षेत्रीय डीलरों की मदद से नशे की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी पूरे गिरोह का संचालन करता था, जबकि अन्य आरोपी डिलीवरी और स्थानीय स्तर पर बिक्री में भूमिका निभा रहे थे। इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जांच का मुख्य उद्देश्य सीमा पार के हैंडलरों की पहचान करना, तस्करी के मार्गों का पता लगाना और पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या संबंधित एजेंसियों को दें। उन्होंने कहा कि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।