फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Firing on the Pradhan of Gulia Khap in Jhajjar of Haryana

झज्जर: नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे गुलिया खाप के प्रधान पर फायरिंग, फरसा मारकर किया घायल, रुपये और गाड़ी लूटकर भागे

Mon, 10 Jan 2022 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 09:59 PM IST
सार

गुलिया खाप के प्रधान ने जवाबी फायरिंग की ताे हमलावर आराेपी बाद में 5 लाख 30 हजार रुपये और गाड़ी लूटकर भाग गए।

विज्ञापन
Firing on the Pradhan of Gulia Khap in Jhajjar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के बादली क्षेत्र में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले गुलिया खाप के प्रधान विनोद गुलिया पर रविवार रात को बादली में ही जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उन्हें लाठियों से पीटा, फरसे से हमला किया और गोली चलाई। विनोद ने बचाव में गोली चलाई तो हमलावर भाग गए। हमलावर साढ़े पांच लाख रुपये सहित उनकी क्रेटा गाड़ी लेकर फरार हो गए। हमले में विनोद को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती किया गया है। पुलिस ने गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन


विनोद गुलिया अपने चचेरे भाई के साथ रात करीब साढ़े 9 बजे क्रेटा गाड़ी से घर जा रहे थे। बीच रास्ते गांव के ही राजा और विकास ने अपने घर के बाहर अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। उन्होंने विनोद के साथ मारपीट शुरू कर दी और फरसे से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार किए।
विज्ञापन


विनोद के सिर में गहरी चोट लगी। इस दौरान विकास ने पिस्तौल निकालकर विनोद को लक्ष्य करके गोली चला दी लेकिन गनीमत यह रही कि गोली विनोद को नहीं लगी। जवाब में विनोद ने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में फायर किए। जवाबी फायर होने पर हमलावर विनोद की गाड़ी और गाड़ी में रखे पैसे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमला उस वक्त हुआ जब वह अपने घर जा रहे थे। गांव के ही  राजा व उसके पुत्र विकास और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उसको जान से मारने की कोशिश की। अगर वह जवाबी फायर न करते तो हमलावर उसकी जान ले लेते।

हमलावर उनकी क्रेटा गाड़ी और गाड़ी के अंदर रखे पांच लाख 30 हजार रुपये लेकर भागने में कामयाब हो गए। गाड़ी में रखे मोबाइल फोन, जिंदा कारतूस और रिवाल्वर का लाइसेंस भी हमलावर ले गए। घायल विनोद को पहले सामान्य अस्पताल झज्जर ले जाया गया। यहां से डाक्टर ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

नशों के खिलाफ चला रहे थे मुहिम

विनोद ने पूरे क्षेत्र में नशे के खिलाफ पंचायतों का आयोजन किया था। उन्होंने पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की थी। जिससे क्षेत्र में नशे के धंधे पर काफी हद तक रोक लग गई है। बादली में कई बार पंचायतों का दौर हुआ। इसके बाद नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम अभी तक करीब 10 लोगों को स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की तरफ से क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया है। इसी वजह से स्मैक का कारोबार करने वालों के लिए विनोद निशाने पर बने हुए थे। पहले भी विनोद ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

विनोद गुलिया की शिकायत पर गांव के ही पिता-पुत्र राजा व विकास सहित कुछ अन्य युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम  के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर जसबीर, एसएचओ बादली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed