फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   firing at toll plaza

टोल टैक्स मांगने पर चलाई गोली

Mon, 09 Jan 2017 12:54 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 09 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
firing at toll plaza
गन - फोटो : demo pic
टोल टैक्स को लेकर शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार दो युवक नेशनल हाईवे 44 पर ग्राम विघाखेत स्थित टोल प्लाजा पर गोली चलाकर भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन बाद में पुलिस के आला अफसरों के कहने पर दोनों को छोड़ दिया गया। युवक खुद को सपा सांसद का रिश्तेदार बता रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब साढे़ नौ बजे ललितपुर से झांसी की तरफ आ रही एक स्कॉपियो गाड़ी टोल प्लाजा पर आकर रुकी। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मियों ने शुल्क अदा करने को कहा तो गाड़ी में सवार एक युवक ने खुद को सत्ताधारी समाजवादी पार्टी का नेता और सांसद का रिश्तेदार बताते हुए शुल्क देने से मना कर दिया। इसके चलते सुरक्षाकर्मियों और उनमें विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी और भाग गए।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस हेल्पलाइन यूपी-100 पर दी। सूचना मिलते ही गाड़ी को पकड़कर पुलिस तालबेहट कोतवाली ले गई। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों और नेताओं के फोन आने शुरू हो गए और स्थानीय पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। घटना में बाल-बाल बचे टोल प्लाजा के सुरक्षाकर्मियों रक्षपाल यादव व मनोज कटारे निवासीगण लखनपुरा ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज उपलब्ध कराई
टोल प्लाजा के कर्मियों ने मीडिया को टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराई है, जिसमें चार पहिया सवार लोग फायरिंग करते हुए कैद हैं। घटना को क्यों दबाया जा रहा है, इसको लेकर तमाम चर्चाएं हैं।  


टोल प्लाजा कर्मियों ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। उन्होंने लिखित में फायरिंग न होने की बात स्वीकारी है, इस कारण से कोई मामला पंजीकृत नहीं किया गया है।  
डी. प्रदीप कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed