फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Father raped daughter in Etawah

पिता ने पुत्री को हवस का शिकार बना डाला

Mon, 19 Feb 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Mon, 19 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन

इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव में कलियुगी पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। हालत बिगड़ने पर पिता ने ही उसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। डॉक्टरों को बताया कि लड़की खूंटे पर गिर गई थी जिसके कारण उसे चोट लगी है। डाक्टरों ने जब उसका चेकअप किया तो सारा मामला सामने आया। बाद में पीड़ित ने डाक्टरों के अलावा पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है। मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल आरोपी पिता अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी पीजीआई जाकर पीड़िता से पूछताछ की। क्षेत्र के एक गांव की बालिका अपने घर पर थी। उसकी सौतेली मां गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। रात के समय पिता ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से बालिका की हालत बिगड़ गई। जब उसकी मां शादी से घर लौटी तो पिता ने बताया कि वह खूंटे पर गिर गई जिससे उसको चोट लग गई। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। पीजीआई के डाक्टरों को शक हुआ तो उन्होंने अपने वरिष्ठ चिकित्सकों की सलाह ली। इस पर पूरा मामला सामने आया। डाक्टरों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस पीजीआई पहुंची और बालिका से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने पूरी बात बताई। भर्ती करने के बाद से पिता फरार हो गया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी अस्पताल जाकर किशोरी से पूछताछ की है। एसएसपी ने बताया कि बालिका आरोपी की   पहली पत्नी की पुत्री है। उसने पहली पत्नी को छोड़ दिया। बाद में दूसरी शादी कर ली। उन्होंने मामले को संज्ञान में लाने वाले डाक्टरों को प्रशस्ति पत्र देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed