फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Express turns on bus, child killed, 62 injured

एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, बच्ची की मौत, 62 घायल

Wed, 07 Nov 2018 07:06 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Express turns on bus, child killed, 62 injured
एक्सप्रेस वे पर पलटी पड़ी बस और मौके पर मौजूद लोग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की रात को गांव खडै़ता के पास गुरुग्राम से बिहार के मधुवनी के लिए जा रही सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में बस में सवार एक बच्ची की मौत हो गई, 62 लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया, जहां पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह बस चालक को झपकी आना बताई जा रही है।  
विज्ञापन


 बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई लोग गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। वे दीपावली का त्योहार मनाने के लिए घर जा रहे थे। इसके लिए उन्हाेंने गुरुग्राम के शंभूनाथ ट्रैवल्स की बस को किराये पर ली थी। मंगलवार की शाम को करीब 130 लोग बस में सवार होकर रवाना हुए। रात करीब एक बजे जब बस चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खड़ैता के पास पहुंची तभी चालक को झपकी आ गई और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस के पलटने पर सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों की मदद से बस में फंसी सवारियों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घायल 62 सवारियों को एंबुलेंस की मदद से सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। इसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


इस हादसे में बस में सवार पांच माह की मीनाक्षी पुत्री सरोज कुमार निवासी रिकटौर थाना कुटैना जिला मधुवनी बिहार की मौत हो गई, जबकि उसके  पिता सरोज व मां रूबी भी घायल हो हैं। दोनाें का मिनी पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि बस में सवार सभी यात्रियों के चोटें आई हैं। सीओ सैफई निर्मल चंद्र विष्ट ने बताया कि हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ, जिसमें एक पांच माह की बच्ची की मौत हो गई। 62 अन्य लोग घायल हुए हैं। जिन्हें मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बस चालक मौके से भाग गया। जबकि क्षतिग्रस्त बस को फिलहाल हाईवे के किनारे कर दिया गया है। ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम से मधुबनी जा रही बस में करीब 130 लोग सवार थे। सवारियों की तादाद के चलते बस ओवरलोड थी। यहां तक कि बस की छत पर बैठ कर लोग जा रहे थे। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। डिवाइडर से टकरा जब बस पलटी, तो छत पर बैठी सवारियां जमीन पर आ गिरीं। घायलों में छत बैठे लोग ही ज्यादा शामिल हैं। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस अचानक पलट गई। कुछ पलों तक तो कुछ समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ। बस में सवार लगभग सभी के चोटें आई हैं। जिनके अधिक चोटें आई, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बुधवार सुबह तक सभी यात्री मिनी पीजीआई में ही मौजूद रहे।


जिस समय एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ तो बस में सवार यात्री मदद के लिए चीख पुकार रहे थे। यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन बस में फंसे या फिर जमीन पर कराह रहे लोगों की मदद करने की बजाय उनका सामान लूट कर भाग गए। इन लोगाें ने मानवीय संवेदना का भी ख्याल नहीं रखा। करीब बीस मिनट के बाद पुलिस के अलावा एक्सप्रेस वे के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हाेंने बस में फंसे यात्रियों को निकालने के जतन शुरू किए और घायलों को मिनी पीजीआई भिजवाया।


बस में सवार बिहार के मधुबनी निवासी मंतोष कुमार, बमबम कुमार व राजीव कुमार ने बताया कि वे लोग बस में सो रहे थे। तभी अचानक बस पलट गई। सभी रो रहे थे, चीख चिल्ला रहे थे। जिसे सुनकर आसपास के लोग वहां आए। उन्हें लगा कि वह उनकी मदद करेंगे। लेकिन उन लोगों ने घायलों की मदद करने की बजाय सामान लूट लिया और भाग गए। एक घायल दूसरे की मदद करके संभालने का प्रयास करता रहा। कई लोगों का सामान गायब हो गया। गांव वाले सामान ले जाते हुए दिखे। उन्हें रोका भी गया, लेकिन वह नहीं माने। मुकेश पासवान व राजेंद्र पासवान ने बताया कि उसके बैग में कपडे़ व रुपये रखे थे। वह बैग गायब हो गया। इधर-उधर काफी खोजने पर भी बैग नहीं मिला। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब लोग माने। पुलिस ने ही बस में फंसे लोगों को बाहर निकला और फिर उपचार के लिए भिजवाया। पीड़ितों ने बताया कि पुलिस तो घटना के करीब बीस मिनट बाद पहुंच गई थी।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed