फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ED also started money laundering investigation against DIG Harcharan Singh Bhullar

डीआईजी भुल्लर पर कसा शिकंजा: भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और अवैध संपत्ति... ईडी ने भी शुरू की मनी लॉन्ड्रिंग जांच

Sun, 30 Nov 2025 12:37 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 30 Nov 2025 12:37 PM IST
सार

इसा साल 16 अक्तूबर को सीबीआई ने बिचौलिए कृष्णु शारदा के साथ रोपड़े रेजं के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों ने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता से आठ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन
ED also started money laundering investigation against DIG Harcharan Singh Bhullar
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पांच लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। सीबीआई की विशेष अदालत में अगले महीने से मामले की सुनवाई शुरू होगी। इससे पहले एजेंसी भुल्लर के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर चुकी है जो 15 दिसंबर से पहले अदालत में पेश की जा सकती है।

विज्ञापन


सीबीआई भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उल्लेखनीय है कि 16 अक्तूबर को सीबीआई ने बिचौलिए कृष्णु शारदा के साथ भुल्लर को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों ने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता से आठ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी भुल्लर के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ईडी सीबीआई की एफआईआर के आधार पर भुल्लर के बैंक खातों, लेन-देन और संपत्तियों की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने भुल्लर के सेक्टर-40 स्थित घर पर छापा मारा था। जांच के दौरान वहां से 7.5 करोड़ रुपये नकद, ढाई किलो सोना और कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए थे। इन खुलासों के बाद सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का अलग मामला दर्ज किया जबकि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भी इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई एजेंसियों की संयुक्त जांच से बढ़ीं मुश्किलें
भुल्लर वर्तमान में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और अवैध संपत्ति से जुड़े मामलों में सीबीआई, ईडी और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे हैं। अगले महीने चार्जशीट दाखिल होने के बाद उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया और तेज होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed