{"_id":"5b58c5d64f1c1b46748b6fc9","slug":"drunk-car-rider-sepoys-ran-a-medical-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत कार सवार सिपाही ने मेडिकल छात्रा को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत कार सवार सिपाही ने मेडिकल छात्रा को दौड़ाया

Updated Thu, 26 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सिपाही, उसके चार साथियों का मेडिकल कराने ले जाती पुलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बाजार से छात्रावास लौट रही मेडिकल छात्रा से बुधवार की शाम शराब के नशे में धुत कार सवार पीएसी के सिपाही और उसके चार साथियों ने छेड़खानी कर दी। छात्रा स्कूटी लेकर कैंपस की ओर भागी तो उसका कार से पीछा किया। इससे छात्रा स्कूटी समेत गिर पड़ी। कालेज परिसर के छात्रों और डॉक्टरों ने कार सवार शोहदों को पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी सिपाही झांसी में कार्यरत बताया जा रहा है।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मेडिकल छात्रा कालपी स्टैंड स्थित बाजार से लौट रही थी। रास्ते में उसकी स्कूटी के पीछे पुलिस लिखी कार सवार शोहदे लग गए और छींटाकशी करने लगे। छात्रा मेडिकल कालेज गेट पर पहुंची तो शोहदों ने अपनी कार उसकी स्कूटी के आगे लगा दी। वह स्कूटी लेकर भागी तो कार सवार शोहदों ने उसका पीछा किया। घबराहट में वह स्कूटी समेत गिर पड़ी। वह शोर मचाते हुए कैंपस में ही बनी चौकी की ओर भागी। चीख पुकार सुनकर अन्य छात्र और कालेज के डॉक्टर निकल आए और उन्होंने कार से शोहदों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। चौकी पुलिस भी वहां पहुंच गई।
सीओ संतोष कुमार के पहुंचने के बाद आरोपियों का मेडिकल कराकर उनके खिलाफ 151 का मामला दर्ज किया गया। कोतवाल का कहना है कि कालेज प्रबंधन या फिर छात्रा की ओर से तहरीर मिलने पर छेड़खानी का भी मामला दर्ज किया जाएगा। सिपाही झांसी में कार्यरत बताया जा रहा है, वहां भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
चौकी में भी रौब झाड़ता रहा आरोपी सिपाही
कार सवार पीएसी का सिपाही योगेश भास्कर पुत्र श्यामलाल नया पटेल नगर का रहने वाला है। मेडिकल कालेज की चौकी के सिपाहियों ने जब उसे पकड़ा तो वह उनपर रौब झाड़ने लगा। तब वहां मौजूद डॉक्टरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना कर दी। कुछ ही देर में सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सिपाही व नशे में धुत उसके साथियों रवि कुमार, सोनू, कमलेश राय निवासी नया पटेल नगर और चंद्रशेखर निवासी उत्तम नगर दिल्ली को लेकर कोतवाली आ गए। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों की कार भी सीज कर दी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुरेश चंद्र का कहना है कि कोतवाली पुलिस को छेड़खानी की तहरीर देंगे।
कार से बियर के केन व शराब की बोतलें मिली
पकड़े गए युवकों की वैगनआर कार में शराब की कई बोतलें व बियर के केन मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने भी स्वीकार किया कि वह लोग दोपहर से ही बियर व शराब पी रहे थे।
पुलिस पर भी लगे आरोप
मेडिकल छात्रों ने कहा कि मेडिकल चौकी पुलिस आरोपियों को भगाने की फिराक में थी। प्राचार्य सुरेश चंद्र ने कहा कि बीते दिनों हुई घटनाओं के बावजूद पुलिस मेडिकल छात्रों की सुरक्षा के प्रति पूरी लापरवाही बरते है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
फोर्स के सामने भी भयभीत रही छात्रा
छात्रा पर कार सवार शोहदों का इस कदर खौफ था कि सीओ और पुलिस फोर्स के सामने भी छात्रा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे और उसकी जुबान से दहशत के कारण एक शब्द भी नहीं निकल रहा था।