{"_id":"570d43f74f1c1b76104a6ab8","slug":"dickey-flew-amount-of-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिकी से रकम उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिकी से रकम उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बा में मंगलवार को बाइक की डिक्की से बदमाशों ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बा निवासी अब्दुल वहीद शाह का पूर्वांचल बैंक बिस्कोहर शाखा में खाता है। वह मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे किसी काम से चालीस हजार रुपये निकालकर झोले में लपेटकर बाइक की डिक्की में रख दिया। इस बीच एक परिचित के साथ चाय पीने चला गया। बाइक चाय की दुकान के बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद चाय पीकर लौटा तो बाइक की डिकी टूटी हुई थी।
पीड़ित ने बिस्कोहर चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर हरिकेश शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच की जाएगी।