फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Death of One in Roadlight in Death

रोडलाइट में करेंट से एक की मौैत

Thu, 11 May 2017 12:26 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Thu, 11 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Death of One in Roadlight in Death
मुरादाबाद अस्पताल में खड़ा बैंड - फोटो : अमर उजाला
     
विज्ञापन

 ककरद गांव में मंगलवार की रात बारात में माथे पर रोडलाइट लेकर जा रहे दस मजदूर करेंट की चपेट में आ गए। उनमें एक की मौत हो गई जबकि नौ गंभीर रूप से झुलस गए हैं। ग्रामीण बिजली कटवा कर आनन फानन में सभी को पीएचसी पटेहरा ले गए। वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, जिसके चलते तत्काल इलाज नहीं मिल पाया। सबको को जिला
चिकित्सालय लेकर जाना पड़ा। पुलिस ने श्रमिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।       


देहात कोतवाली क्षेत्र के घमहा गांव निवासी सरोज की बारात मड़िहान के ककरद गांव निवासी रामगोपाल के यहां आई थी। बारात में घमहा निवासी पन्नालाल का डीजे व रोड लाइट बुक था। रोडलाइट उठाने के लिए पन्नालाल ने मुहैया से पांच, भटौली से एक तथा चपउर से चार मजदूर को ले आया था। रात करीब आठ बजे बाराती डांस करते हुए द्वारचार के लिए जा रहे थेे। उनके साथ दस मजदूर रोडलाइट लेकर चल रहे थे। रोडलाइट की विद्युत आपूर्ति जनरेटर से की जा रही थी।
विज्ञापन



एक स्थान  पर 11 हजार वोल्ट का तार लटका रहा था। ऊंचा होने के कारण डीजे तार से छू गया लेकिन तेज रफ्तार के चलते वह आगे निकल गया। जब जनरेटर की बारी आई तो लोगों ने तार के नीचे से जनरेटर ले जाने से इंकार कर दिया। पर बाराती जिद कर जनरेटर पार कराने लगे। इसी बीच रोडलाइट के एक गमले में तार सट गया और रोडलाइट उठाने वाले दसों मजदूर करेंट की चपेट में आ गए। एक साथ सभी को करेंट लगने से बारात अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में बिजली कटवा कर सभी केे पटेहरा पीएचसी भेजवाया गया, जहां कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। जिला चिकित्सालय लेकर आने पर मोहन (40) निवासी बड़े बगीचा विंध्याचल को मृत घोषित कर दिया जबकि राजमनी (19) निवासी मुहैया व फौजदार (18) निवासी चपउर देेहात कोतवाली को भर्ती कर लिया गया। अन्य मजदूरों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed