{"_id":"590dc5df4f1c1b9603441581","slug":"death-due-to-water-drowning-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर के चाचा भतीजे को बठिंडा में यूं आई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोधपुर के चाचा भतीजे को बठिंडा में यूं आई मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 06 May 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के रहने वाले चाचा भतीजा की बठिंडा में डूबने से मौत हो गई। वे दोनों अपने गांव से बारात में बठिंडा गए थे, जहां ये हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक जोधपुर के बनाड के नजदीक खोखरिया गांव है। यहां रहने वाले चाचा भतीजा शुक्रवार को बारात में गए थे। वहां उन्हीं के गांव के रहने वाले रिश्तेदार किशोर कुमार की शादी बठिंडा निवासी मांगीलाल की पुत्री के साथ थी।
इधर बारात ट्रेन से बठिंडा पहुंची। जहां तक बारात पहुंचते ही शादी की तैयारियां एकाएक तेज हो गई। बारातियों का स्वागत और मान मनुहार का दौर जारी था। इसी बीच राहुल पंद्रह साल का राहुल अपने 30 वर्षीय चाचा श्याम लाल और 10 वर्षीय चचेरे भाई रोहित के साथ विवाह स्थल के नजदीक सरहिंद नहर पर टहलने चला गया। यहां खेलने के दौरान ही दोनों बच्चे नहर में नहाने उतर गए। इतनी ही देर में पानी का बहाव आया और दोनों को बहा ले गया।
यह सब देख श्याम लाल बच्चों को बचाने नहर में कूद गए। काफी जद्दोजहद के पास बाद उन्होंने अपने बेटे रोहित को बचा लिया। दोबारा वो राहुल को बचाने कूदे, लेकिन वो काफी दूर निकल चुका था। इसी बीच पानी के एक तेज बहाव ने उन्हें भी डूबा दिया। दोनों की मौत की खबर ने शादी का पूरा उत्साह गम के माहौल में बदल दिया। मृतक श्याम लाल सैनेट्री व्यवसायी थे। वे पत्नी बच्चों सहित शादी में गए थे। पति की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी गश खाकर गिर गई।